लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर सहित उपखंड क्षेत्र में जैन समाज द्वारा सोमवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया।जैन समाज के लोगों ने इससे पहले शहर में चांदी की पालकी में श्री जी को विराजमान कर गाजे बाजे के साथ देव कांपलेक्स के पास स्थित मेहंदी वालों के कुएं तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा श्री जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ ककोड गेट, न्यू मार्केट, सदर बाजार, कटला गेट, गणेश जी मंदिर होते हुए दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पहुंची। वहां श्री जी का कलशाभिषेक किया गया। चांदी की पालकी को जैन समाज के लोग कंधे पर उठाकर चल रहे थे। मंदिर में माला की उच्चतम बोली लगाई गई।
कलश अभिषेक के पश्चात जैन समाज के लोगों के द्वारा साल भर में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की गई। इसके बाद समाज के लोगों के घरों पर पहुंचे जहां उनसे साल भर में हुई गलतियों के लिए चरण छूकर क्षमा मांगी गई। लोगों ने भी आगंतुकों को मुंह मीठा करा कर क्षमा किया। इस अवसर पर बालकों में अति उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सरावगी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र पटौदी, बाबूलाल कासलीवाल, अशोक सोगानी, राजकुमार काला, ओमप्रकाश जैन,मनीष लुहाडिया, अभिनव छाबडा,कैलाश लुहाडिया सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे ।















































