वि‌द्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी*

0
58
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी की पहल पर डीडवाना के  बांगड महिला महावि‌द्यालय की छात्राओं ने सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस अवसर पर  देवनानी ने वि‌द्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहन जानकारी दी। उन्होंने संविधान की गरिमा बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। वि‌द्यार्थियों ने ऐतिहासिक पीतल द्वार पर विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे और विधायक  युनूस खां के साथ सामूहिक चित्र लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक अनुभव के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here