- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सांभर में घायल नीलगाय के बछड़े को कुत्तों का झुंड से बचाया, वन विभाग क्षेत्र में छोड़ा गया
सांभरलेक:- (रिपोर्ट : डब्लू. गोस्वामी) एंकर……फुलेरा रोड स्थित शाकंभरी कॉलोनी में शुक्रवार को नीलगाय का एक बछड़ा कुत्तों के झुंड के हमले में घायल हो गया। स्थानीय समाजसेवी ऋषिकेश गोस्वामी और रामरतन ने मौके पर पहुँचकर बछड़े को सुरक्षित बचा लिया। समाज सेवक ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
रेस्क्यू टीम के सोनू चौधरी व अनिल बंजारा ने घायल बछड़े का टांका (स्टिच) व दवा देकर उपचार किया। इसके बाद सांभर साल्ट लिमिटेड के प्रबंधक दिलबर सिंह ने विभागीय वाहन उपलब्ध कराकर बछड़े को वन विभाग कचरोदा क्षेत्र में छोड़ने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों व पत्रकारों ने इस मानवीय पहल के लिए समाजसेवियों और रेस्क्यू टीम का आभार जताया।
- Advertisement -














































