श्रवण राम चौधरी ने परिषद आयुक्त पद का किया पदभार ग्रहण

0
60
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

क्लीन सिटी ग्रीन सिटी पर होगा प्राथमिकता से कार्य
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त पद पर गुरुवार को श्रवण राम चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर आरओ विकास कुमावत, एईएन पप्पू सिंह गुर्जर, पैरोकार मनोज शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। आयुक्त चौधरी ने कहा कि शहर की पार्किंग व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ साथ क्लीन सिटी ग्रीन सिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में अस्थाई अतिक्रमण,वार्ड की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं से कोई वंचित ना रह सके। चौधरी ने कहा कि ब्यावर नया जिला है इसके विकास और सुंदर गाउन बनाने की दिशा में गति के साथ कार्य करेगें। पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त चौधरी ने नगर परिषद कर्मचारियों की एक बैठक भी ली जिसमें उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजना 15 सितंबर तक शहरों की ओर चलो अभियान चलाया जा रहा है उसकी तैयारियों को लेकर उपस्थित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वार्डो के अनुसार समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान को लेकर विस्तृत्व रूप से चर्चा की गई जिससे की आने वाले शिविर मे उन समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। आपको बता दें कि गत दिनों स्वायत्त शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर मकराना नगर परिषद के आयुक्त श्रवण राम चौधरी को ब्यावर नगर परिषद का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने यह आदेश जारी किए थे। जिसके बाद अब आयुक्त श्रवण राम चौधरी तीन कार्य दिवस ब्यावर ओर तीन दिन मकराना नगर परिषद का कार्य संभालेंगे। ब्यावर नगर परिषद में विगत लंबे समय से आयुक्त का पद रिक्त चल रहा था उसी को देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने यह निर्णय लिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here