लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा: लोकसभा सदस्य और सांसद दामोदर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी के अनुसार, दिन भर कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें सेवा, पौधरोपण और संगोष्ठी शामिल हैं।
कार्यक्रम का विवरण:
-
सुबह 7:00 बजे: देव दर्शन से कार्यक्रम की शुरुआत।
-
सुबह 7:30 बजे: माधव गौशाला में गो माता को लापसी सेवा।
-
सुबह 9:00 बजे: डॉ. राधाकृष्णन पार्क, आरके कॉलोनी में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण और संगोष्ठी।
-
सुबह 9:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण।
-
सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक: अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने आमजन और कार्यकर्ताओं से स्नेहिल भेंट।
विकास कार्यों का शिलान्यास
नगर विकास न्यास इस अवसर पर 467.55 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास आयोजित करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल होंगे।
शहर में उत्साह और तैयारी
कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरे शहर को पोस्टरों से सजाया गया है। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।









































