हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया शपथ

0
97
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

सलूम्बर/सेमारी – अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले, सलूम्बर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में “हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष अम्बा लाल खटीक के नेतृत्व में सेमारी, सराड़ा, सलूम्बर, झल्लारा, लसाड़िया और जयसमंद ब्लॉकों के सभी विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शपथ ग्रहण की।

सलूम्बर जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला सलूम्बर के संरक्षक कृष्णकांत पानेरी के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक और शिक्षार्थियों ने अपने विद्यालय को एक तीर्थ का दर्जा देने और स्वयं संस्कारवान बनते हुए समाज को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया।

जिले के सैकड़ों विद्यालयों में यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here