फुलियाकलां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित युवक को किया गिरफ्तार

0
77
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शाहपुरा-पेसवानी (भीलवाड़ा)

फुलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 61.83 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक माली (24) पुत्र प्रहलाद माली, निवासी माली मोहल्ला, फुलियाकलां के रूप में हुई है।


अल्टो कार से बरामद हुई स्मैक

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को तड़के करीब सुबह 2:46 बजे पुलिस टीम गश्त के दौरान अल्टो कार (RJ 51 CA 6627) को रोककर जांच की गई। कार में बैठे दीपक माली की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में 61.83 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन और वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई की सुपरविजन में की गई।
फुलियाकलां थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।


मुकदमा दर्ज, अनुसंधान जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 160/2025 दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान थाना शाहपुरा के थानाधिकारी सुरेशचन्द्र को सौंपा गया है।
आरोपी दीपक माली को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आगे की जांच जारी है।


पुलिस टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नोरतमल, भारमल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल किशोर सिंह, शिवराम तथा चालक कांस्टेबल शामिल रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here