श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया रोट तीज का पर्व

0
88
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जैन समुदाय ने की पूजा-अर्चना, घरों में बने विशेष पकवान

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर सहित उपखंड क्षेत्र में जैन धर्मावलंबियों ने सोमवार को रोट तीज का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

मंदिरों में पूजा-अर्चना

इस अवसर पर जैन समुदाय के लोग मंदिरों और चैत्यालयों में पहुंचे, जहां उन्होंने 24 तीर्थंकरों की पूजा और अभिषेक किया। घरों में भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

विशेष पकवान और भोग

घर-घर में रोट, खीर सहित विविध पकवान बनाए गए। पूजन के बाद भोग लगाकर गाय को खिलाया गया। साथ ही रिश्तेदारों, मित्रों और स्नेहीजनों को आमंत्रित कर भोजन कराया गया।

पर्व का महत्व

समाज के वरिष्ठ सदस्य फत्तू जैन ने बताया कि रोट तीज पर्व का संदेश है कि भौतिक सुख-सुविधाएं जीवन का आधार नहीं, बल्कि संयम ही सच्चा सुख है।

बच्चों और महिलाओं में उत्साह

इस पर्व को लेकर विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में उत्साह देखा गया। उन्होंने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से रोट तीज का पर्व मनाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here