भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा कराएगी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिले के अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के माहेश्वरी परिवार होंगे लाभान्वित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा ने जिले में निवासरत अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के माहेश्वरी परिवारों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कराने का निर्णय लिया है। यह बीमा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत कराया जाएगा।

समाजजनों को मिलेगा लाभ

जिला सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती ने बताया कि यह निर्णय अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल जी सोनी की प्रेरणा से और श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लिया गया है।
इस योजना से समाजजनों को गंभीर बीमारी की स्थिति में निःशुल्क उपचार उपलब्ध होगा और परिवार पर कोई आर्थिक भार नहीं आएगा।

100% बीमा कवरेज का लक्ष्य

जिला सभा ने घोषणा की है कि जिले में निवासरत सभी अल्प एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का शत-प्रतिशत बीमा कराया जाएगा।
जिला मंत्री रमेश राठी ने बताया कि पंजीयन हेतु आवेदन पत्र और गाइडलाइन सभी तहसील सभाओं को भेज दी गई हैं। इच्छुक परिवार आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित तहसील अध्यक्ष या मंत्री को जमा करा सकते हैं।

प्रीमियम का वहन

अर्थमंत्री सुशील मरोटिया ने जानकारी दी कि बीमा योजना का पूरा प्रीमियम श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल सोसायटी द्वारा वहन किया जाएगा।
समाजजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन पत्र तहसील अध्यक्ष/मंत्री को जमा कराएं।

  • संलग्न दस्तावेजों की पूर्ति करें।

  • जिला सभा द्वारा बीमा प्रक्रिया पूरी कर निःशुल्क पॉलिसी जारी कराई जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here