भगवान वराह एवं बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

0
90
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।

शहर के आस्था के प्रमुख केंद्र राम रघुनाथ मंदिर में सोमवार को भादवा बीज के अवसर पर भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगवान वराह तथा लोकदेवता बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।


विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक

पंडित अमित भारद्वाज ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की। पंचामृत से अभिषेक कर भगवान की आरती की गई। मंदिर परिसर में वातावरण धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से सराबोर रहा।


महिला मंडल की भजन प्रस्तुतियां

दिन में महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं।
भजनों में शामिल रहे:

  • धरती को बार उठायो जी मारा वराह भगवान

  • भाए प्रकट कृपाला दीन दयाला

  • खम्मा खम्मा हो बाबा रुणिचा रा धनिया

  • रुनझुन बाजे घुघरा

  • पांच पीर मक्का सु आया

ढोलक-मजीरों की थाप पर भजनों की गूंज ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।


प्रसादी वितरण

महिला मंडल ने भगवान को रसगुल्ला का भोग अर्पित किया और प्रसादी का वितरण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


धार्मिक महत्व

राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने बताया कि भगवान विष्णु ने राक्षस हिरण्याक्ष से पृथ्वी की रक्षा के लिए वराह अवतार लिया था। वहीं, लोक आस्था के देवता बाबा रामदेव को लोग भगवान राम का अवतार मानते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here