माली युवा सेवा संस्थान भीलवाड़ा के चुनाव संपन्न, सत्यनारायण सोपरिया बने अध्यक्ष

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा | सत्यनारायण सेन गुरलां

भीलवाड़ा में माली युवा सेवा संस्थान (निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास) के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और विजयी प्रत्याशियों का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया।


चुनाव परिणाम (24 अगस्त 2025)

कुल मतदाता: 469
 डाले गए मत: 457

अध्यक्ष पद

  • नानूराम जी रागस्या – 213 मत

  • सत्यनारायण शोपरिया – 240 मत (विजयी)

उपाध्यक्ष पद

  • दिनेश मोरी – 254 मत (विजयी)

  • मदन मावर – 198 मत

सचिव पद

  • दिनेश रागस्या – 235 मत (विजयी)

  • मुकेश गढ़वाल – 218 मत

  • खारिज मत – 4


विजेताओं का सम्मान

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने विजयी उम्मीदवारों का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज में एकता और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here