दबंगों ने चारागाह भूमि पर किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने अधिकारी से लगाई गुहार

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चौमहला/झालावाड़

झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति की दुधालिया पंचायत के ग्राम राजपुरा में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी गंगधार को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में कुछ लोगों ने खसरा नंबर 3916 पर स्थित चारागाह भूमि पर कब्जा कर लिया है। यह भूमि लावारिस गोवंशों के चरने के लिए आरक्षित है, लेकिन अवैध कब्जे के चलते गोवंशों के लिए चरने की जगह नहीं बची है। नतीजतन, लावारिस पशु गांव में घूमकर गरीब किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से पहले भी सरपंच को अवगत कराया था। सरपंच ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी कि यह भूमि चारागाह है और इसे खाली कर दिया जाए। लेकिन दबंगाई के चलते अतिक्रमणकारियों ने अब तक भूमि नहीं छोड़ी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारियों के प्रभाव और दबाव के कारण अब तक प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हो सकी है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी से मांग की कि अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए और भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त करवाया जाए, जिससे गरीब किसानों की फसलों को बचाया जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here