कुंवारिया में साड़ी शोरूम में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

0
88
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने नीलकंठ मंदिर के पास स्थित नीलकंठ साड़ी सेंटर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

चोर बिल्डिंग के पास लगे हाई मास्क लाइट के खंभे पर चढ़कर पहली मंजिल तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हथौड़ी से कांच तोड़ा और शोरूम के अंदर प्रवेश किया। चोर गले में रखी करीब 25 हजार रुपए नगद राशि और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सुबह जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। तुरंत ही कुंवारिया थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही कुंवारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here