जिला परिषद उपचुनाव में रिंपी लूना की शानदार जीत

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर |  

श्रीगंगानगर जिला परिषद के जोन नंबर 22 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रिंपी लूना ने भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही जिला कांग्रेस में एक बार फिर जबरदस्त उत्साह और जोश का माहौल बन गया।

चुनाव परिणाम आते ही जिला कांग्रेस कार्यालय में रिंपी लूना का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा किया, लड्डू बांटे और पटाखे छोड़कर जीत की खुशी मनाई।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और एकजुटता का नतीजा बताया। उन्होंने कहा—
“रिंपी लूना की जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। हमने हर वोट पर बारीकी से नजर रखी और एक-एक मतदाता तक पहुंच बनाई।”

मगलानी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी के खुलासे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क रहे और भाजपा की हर चाल को नाकाम करने में सफल रहे।


भाजपा की चाल उल्टी पड़ी

मगलानी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जिला प्रमुख चुनाव को टालने के लिए अपनी डायरेक्टर ममता से गोपनीय रूप से इस्तीफा दिलवाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसके चलते चुनाव स्थगित हुए। लेकिन, यह चाल उल्टी पड़ गई और उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को करारा जवाब दिया।


कांग्रेस की लगातार जीत

मगलानी ने बताया कि 2023 विधानसभा चुनावों के बाद से श्रीगंगानगर जिले में हुए हर छोटे-बड़े चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हाल ही में लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस उत्साह को बरकरार रखते हुए आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस को मजबूत करना है।


सभी नेताओं ने दी बधाई

इस मौके पर मगलानी ने सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक डूंगरराम गैदर, रूपेंद्रसिंह रूबी, शिमलादेवी नायक एडवोकेट, सोहन नायक, पूर्व विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए धन्यवाद दिया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ और मंडल अध्यक्ष मन्नू लूना ने भी खुशी जाहिर की।


जश्न का माहौल

चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से रिंपी लूना का स्वागत किया और ढोल की थाप पर नाचते-गाते जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमराज डाबी, मीनू मगलानी, जिला महासचिव सुरेंद्र पारीक, जिला महामंत्री शंकर असवाल, मंडल अध्यक्ष रोशन चौहान, तेजवीरसिंह, दुलीचंद गोदारा, देवीलाल बुडिया, गुरुप्रतापसिंह, श्याम पुन्यानी, कश्मीरीलाल इंदौरा, राजविंदर, कालूराम मेघवाल, तेजपालसिंह, दीपक कुमार, विक्रम स्वामी, मनोज भिड़ासरा, प्रमोद कुमार, रवि चुघ, दौलतसिंह, हरीश मेहंदीरता, वेद मेहता, अमित छाबड़ा, गौरव शर्मा, सचिन अडवाणी, गोपालसिंह टक्कर, अमरजीतसिंह, वकीलसिंह, केवलकुमार, बलराजसिंह बराड़, हरीश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here