कालीसिंध नदी उफान पर ,नदी का जलस्तर बढा

0
216
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क-

सुनील निगम की रिपोर्ट

गंगधार , झालावाड़। झालावाड़ जिले के गंगधार क्षैत्र मे बुधवार शाम से हो रही रुक-रुक कर तेज बारिश के कारण छोटी कालीसिंध नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ रहा है छोटी पुल पर लगभग 3 फीट पानी है , रावतपुरा – चौमहला मार्ग अवरूद्ध है । कल शाम करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। इस मार्ग से जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया गया है।

किसानों के लिए बारिश लाभदायक

किसानों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है।बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश रुकते ही धूप निकलती है और गर्मी बढ़ जाती है। इस बदलाव के कारण वायरस जनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।

बरसात से कई गांवों का संपर्क टूटा
बारिश के लिए लोगो ने कई जतन किए कस्बे बंद करके उज्जैनी मनाई , हनुमान चालिसा का पाठ किया , टोटके किए गांव पटेल को गधे के उपर उल्टा बिठाकर शमशान के 7 चक्कर लगवाए गए साथ ही गधे को गुलाब जामुन भी खिलाए गए। इस बार बरसात भी अच्छी आ गई तो लोगों के चेहरे के लोगों लगता है कि कहीं की उनका प्रयास जो किया गया था भगवान ने उसका फल दे दिया है। ग्रामीणो व किसानो मे खुशी की लहर है इस बारिश से फसलो जीवनदान मिला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here