सादगी और उत्साह से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस

0
337
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संवाददाता: जितेंद्र बालोत,  
अजमेर,(नसीराबाद)। अजमेर जिले के नसीराबाद में विश्व फोटोग्राफी दिवस बड़े ही सादगीपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन फोटोग्राफर असोसिएशन के बैनर तले गांधी चौक स्थित वादेसी होटल में किया गया।

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ और युवा फोटोग्राफरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी व्यवसाय की वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर विशेष चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।

सम्मान और तकनीकी जानकारी साझा

कार्यक्रम में नसीराबाद के सभी वरिष्ठ, गणमान्य और युवा फोटोग्राफर्स का असोसिएशन की ओर से मंच पर माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। मंच से कई फोटोग्राफर्स ने अपने विचार रखे और फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़ी नई तकनीकी जानकारियां साझा कीं।

एकजुटता का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में ध्वनिमत से फोटोग्राफर्स यूनियन को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के महेंद्र डाबी और विनोद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here