बाइक चोरी के शक में युवक की हत्या, कांकरोली पुलिस ने किया खुलासा

0
154
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा 

राजसमंद।
कांकरोली थाना क्षेत्र के भाणा गांव में दो दिन पूर्व डंपिंग यार्ड के पास कुएं में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कांकरोली थाना अधिकारी हंसराम ने बताया कि कुएं से मिले शव की पहचान ओगडराम के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि ओगडराम की हत्या मोटरसाइकिल चोरी के शक में की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में छगनलाल, किशनलाल, भारत भील, सोहनलाल भील, विनोद भील, कैलाश भील और पुष्कर भील शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 5 अगस्त को कैलाश भील की मोटरसाइकिल भगवानदा से चोरी हो गई थी। इसी चोरी के शक में सभी ने मिलकर ओगडराम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपियों ने शव को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here