सालासर से लौटते श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संवाददाता: जितेंद्र बालोत, नसीराबाद 

अजमेर (नसीराबाद)।
 
अजमेर जिले के नसीराबाद में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा पुलिया के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का परिवार रास्ता पूछने के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रहा तेज रफ्तार वाहन अचानक कार से टकराया और फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार दो श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 रोगी वाहन की मदद से घायलों को नसीराबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

108 एंबुलेंस के पायलट अजय चौधरी ने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक श्रद्धालु को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में घायल का इलाज जेएलएन अस्पताल में जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here