मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त ,28 को निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

0
793
- Advertisement -

 

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 9 दिवसीय उत्सव, 27 अगस्त को होगा जन्मोत्सव और 28 अगस्त को शोभायात्रा

AI कैमरों  से होगी निगरानी, सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण

251 -251 किलो के विशाल लड्डू होंगे आकर्षण का केंद्र

गणेश जी को 3100 किलो मेहंदी धारण कराई जाएगी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  प्रथम पूज्य श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में इस साल गणेश चतुर्थी पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, बुधवार 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 9 दिन चलने वाले इस उत्सव का शुभारम्भ 20 अगस्त को मोदकों की झांकी से होगा। भगवान गणपति को मोदक अर्पित किए जाएंगे, जिनमें 251-251 किलो के दो विशाल मोदक भी होंगे। 21 अगस्त को पुष्य नक्षत्र पर भगवान श्री गणेश का पंचामृत अभिषेक होगा। इस मौके पर 501 महिलाएं कलश यात्रा लेकर मोती डूंगरी पहुंचेगी।

गणेश चतुर्थी के मुख्य आकर्षण

इस उत्सव के अगले दिन यानी 22 अगस्त की शाम 7 बजे मंदिर परिसर में ध्रुपद गायन कार्यक्रम होगा। मान्यता है कि भगवान श्री गणेश को ध्रुपद गायन सबसे प्रिय है, जिसके कारण इस दिन भजन संध्या ध्रुपद गायन के साथ आरभकी जाएगी। वहीं अगले तीन दिन यानी 23, 24 व 25 अगस्त की शाम को कत्थक नृत्य का कार्यक्रम होगा। 26 अगस्त को मेहंदी पूजन व सिंजारे का कार्यक्रम होगा, जबकि 27 अगस्त को जन्मोत्सव के दर्शन होंगे। 28 अगस्त को भगवान गणपति नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

20 अगस्त को मोदकों की भव्य झांकी

20 अगस्त बुधवार को मोदकों की भव्य झांकी मंदिर में भगवान श्री गणेश समक्ष सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए इस झांकी के दर्शन सुबह 5 बज शुरू हो जाएंगे। इस दिन मंदिर परिसर में बाहर से आया प्रसाद नहीं च जाएगा। झांकी का मुख्य आकर्षण 251-251 किलोग्राम के दो विशाल मोव होंगे। इन दोनों के अलावा 51-51 किलोग्राम के 5 मोदक, 21-21 किलोग्राम 21 मोदक, 1.25-1.25 किलोग्राम के 1100 मोदक और हजारों की संख्या में अन छोटे मोदक रखे जाएंगे। इस पूरी प्रसादी को बनाने में करीब 2500 किलोग्रा शुद्ध घी, 3 हजार किलोग्राम बेसन, 9 हजार किलोग्राम शक्कर और करीब 50 किलोग्राम सूखे मेवों का उपयोग किया जाएगा।

21 अगस्त को पुष्य नक्षत्र

जन्मोत्सव के तहत 21 अगस्त को पुष्य नक्षत्र पर भगवान श्री गणेश का पंचामृत अभिषेक होगा। इस दिन भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का 251 किलोग्राम दूध, 25 किलोग्राम बूरा, 50 किलोग्राम दही, 11 किलोग्राम शहद और 11 किलोग्राम घी से अभिषेक किया जाएगा।

22 से 26 अगस्त तक ध्रुपद व कत्थक

22 अगस्त की शाम 7 बजे मंदिर परिसर में ध्रुपद गायन कार्यक्रम होगा। अगले तीन दिन यानी 23, 24 व 25 अगस्त की शाम को कत्थक नृत्य का कार्यक्रम होगा।

26 अगस्त को सिंजारा और मेहंदी पूजन

जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में 26 अगस्त को प्रथम पूज्य का सिंजारा मनाया जाएगा। मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में इस दिन गणेश जी को 3100 किलो मेहंदी धारण कराई जाएगी। ये मेहंदी पाली के सोजत से मंगवाई जाएगी। मेहंदी धारण के बाद इसे श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। मेंहदी प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंदिर परिसर में पांच स्थानों पर होगी। मेहंदी वितरण पूजा के बाद रात्रि 7:30 बजे से किया जाएगा। महिला एवं कन्याओं के लिए डोरा एवं मेहंदी की व्यवस्था अलग पंक्ति में होगी। मनोती सूत्र भक्ति संध्या व रात्रि जागरण का आयोजन भी होगा। शयन आरती 10 बजे होगी। 2

चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे गणपति, धारण करेंगे स्वर्ण मुकुट

26 अगस्त को भगवान गणेश जी महाराज का विशेष श्रृंगार होगा। इसमें भको स्वर्ण मुकुट भी धारण करवाया जाएगा। यह मुकुट साल में सिर्फ एक गणेश चतुर्थी के दिन ही भगवान को धारण कराया जाता है। भगवान को पोशाक धारण करवाई जाएगी। चांदी के सिंहासन पर विराजमान होंगे। श्रृंग दौरान गणेश जी को नौलखा हार जिसमें मोती, सोना, पन्ना, माणक आ भाव स्वरूप दर्शाए गए हैं, धारण कराया जाएगा। यह नौलखा हार महंत प ने तीन महीने में तैयार किया है।

27 अगस्त को जन्मोत्सव, 28 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा

इस उत्सव के मुख्य दिन यानी 27 अगस्त को जन्मोत्सव के दिन मंदिर में दर्शन सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ शुरू हो जाएंगे। इसके विशेष पूजन सुबह 11.20 बजे, श्रृंगार आरती 11.30 बजे, भोग आरती दोपत्र 15 बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे और शयन आरती रात्री 11.30 बजे होगी

28 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

28 अगस्त को भगवान श्री गणेश नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान डूंगरी गणेश मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ये शोभा यात्रा श मोती डूंगरी मंदिर से निकलकर एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया क गणगौरी बाजार, नाहरगढ़ रोड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर तक पहुंचेगी।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here