झालाना डूंगरी काली मंदिर में पिंक सिटी प्रेस क्लब की पारिवारिक गोठ

0
152
- Advertisement -

काली मंदिर में पिंक सिटी प्रेस क्लब की पारिवारिक गोठ

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, रविवार, । झालाना डूंगरी की पहाड़ियों से घिरे प्राचीन काली मंदिर परिसर में रविवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब की ओर से पारिवारिक गोठ का आयोजन हुआ। परिवारों के साथ जुटे प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, परमेश्वर शर्मा सहित प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महासचिव व अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दर्शन और दाल-बाटी का आनंद

सदस्यों और उनके परिजनों ने माता कालिका के दर्शन कर दाल-बाटी-चूरमे का स्वाद लिया। अकसर सूना रहने वाला यह मंदिर परिसर परिवारों की चहल-पहल से गूंज उठा और वातावरण में मेले जैसा माहौल बन गया। 

मुख्य आकर्षण

प्राचीन कालिका माता मंदिर में प्रेस क्लब की गोठ

अध्यक्ष, पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी

दाल-बाटी-चूरमे के साथ पारिवारिक माहौल

पहाड़ियों के बीच मंदिर परिसर में मेले जैसा दृश्य

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here