- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राशमी (चित्तौड़गढ़) – स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल, राशमी में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत लोकेश कुमार सेन को राशमी उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
लोकेश कुमार सेन ने लगातार CBSE बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) में 100 प्रतिशत परिणाम देकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्र अनुशासन में उनका विशेष योगदान रहा है। स्वयं विकलांग/दिव्यांग होते हुए भी वे अपने सभी कार्य पूर्ण दक्षता और समर्पण से करते हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सत्यनारायण सेन (गुरला) ने हार्दिक बधाई प्रेषित की। साथ ही समस्त सेन समाज ने भी इस सम्मान पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
- Advertisement -









































