लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने एक विशेष कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति का जज़्बा बढ़ाना और आमजन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से भाजपा मंडल एवं शक्ति केंद्रों द्वारा हर घर तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है।
शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक तिरंगा यात्राएं निकालने का आह्वान किया, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा सभी विभाग एवं प्रकोष्ठों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, “एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ दिन-रात कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता सदन के बाहर विदेशी सुर में सुर मिला रहे हैं और पाकिस्तान का एजेंडा सदन में उठा रहे हैं। ऐसे देशविरोधी ताकतों को न्यायपालिका ने भी कड़ी फटकार लगाई है। अब हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।”










































