गाय के शिकार के प्रयास में पेंथर कुए में गिरा

0
128
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतमशर्मा
राजसमन्द।

बिनोल के रघुनाथ पुर गांव में गाय के शिकार के प्रयास में पेंथर कुए में गिरा, वन विभाग की टीम ने 2 घंटे में मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला बाहर,ग्रामीणों की लगी भीड़।

राजसमन्द जिले के बिनोल पंचायत के रघुनाथपुर गांव में शिकार के प्रयास में एक पेंथर रविवार को दोपहर के समय 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया जिससे किसानों में अफरातफरी मच गई। रघुनाथपुर के किसान कजोड़ सिंह ने बताया वह खेत पर था तभी पेड़ पर से पैंथर ने उसकी पालतू गाय पर हमला किया। लेकिन गए खुद को बचाने के प्रयास में गाय एक तरफ हो गई और पैंथर कुए पर बने पाट से टकरा गया। जिससे पाट भी टूट कर कुए में गिर गया और पेंथर भी कुएं में जा गिरा । इसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।

वन विभाग के रेंजर सत्यानंद गरासिया टीम के मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम नें पलंग से मचान बनाकर ग्रामीनो की मदद से कुएं में उतारी और 2 घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर को जाल में लेकर बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार यह पैंथर 6 वर्षीय नर पैंथर था जो फिलहाल स्वस्थ दिखाई दे रहा है। अब रेस्क्यू टीम ने पैंथर को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से निर्देश मांगे हैं। पैंथर को वेटरनरी डॉक्टर द्वारा मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा और उसके बाद स्वस्थ पाए जाने पर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। टीम में शामिल शूटर सुरेंद्र सिंह वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, घनश्याम पुरबिया, वनरक्षक अटल सिंह ,गिरधारी लाल सैनी, तेज पाल आदि ने सहयोग किया पेंथर के कुए में गिरने की सूचना पर कई लोगों की भीड़ लग गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here