सथानाकलां के आयुर्वेदिक औषधालय में लगाए औषधीय पौधे

0
113
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सथानाकलां के आयुर्वेदिक औषधालय में  हर्बल गार्डन विकसित किया जाएगा

पादूकलां। नागौर जिले के पंचायत समिति भेंरुदा के ग्रामपंचायत सथानाकलां के बस स्टैंड पर स्थित आयुर्वेदिक औषधालय अस्पताल में पौधारोपण किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सथानाकलां में डॉक्टर राहुल चौधरी एवं उनकी टीम तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामदेवलोरा, प्रधानाचार्य रुघाराम राड, पंचायत समिति सदस्य गोपाल सिंह पूर्व सरपंच अयूब खान, कंपाउंडर उदयराज,उपसरपंच हरिराम लोरा वार्ड पंच कैलाश चंद शर्मा, छोटू राम इनानिया, अर्जुन राम लोरा, भूराराम मेघवाल,संजय सिंह,जगदीश वैष्णव परिचालक मदनाराम के सहयोग से 70 औषधीय पादप लगाकर हर्बल गार्डन को उच्च विकसित किया गया।

हर्बल गार्डन में औषधीय पौधे लगाए  गए

कंपाउंडर उदाराम, परिचालक मदनाराम ने बताया किआयुर्वेदिक औषधालय, शिव मंदिर,गौशाला, देवस्थान सार्वजनिक जगह विद्यालय मोक्ष धाम,भेरुजी का ओरण सहित कई जगह पौधारोपण किया गया हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम और बिटिया पौधारोपण किया गया। डॉ राहुल चौधरी ने बताया कि हर्बल गार्डन में लगभग 100 से ज्यादा पादप हो गए हैं समय-समय पर ग्रामीणों को औषधि पादपो का उपयोग के बारे में जानकारी दी जाती है और भविष्य में दी जाएगी।जिसमें की मौसमी बीमारियों तथा डेंगू ,मलेरिया, वात रोगों,इत्यादि के बचाव में उपयोगी पौधों के बारे में जागरूक किया जाएगा

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here