महिला योग सेशेन का आयोजन

0
176
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्पर्श फाउंडेशन द्वारा योग की माया, निरोगी काया’ महिला योग सेशेन का आयोजन

स्वस्थ तन-मन की प्राप्ति के लिए योगा अत्यंत आवश्यक है : शेफाली गोयल

भीलवाड़ा। स्पर्श फाउंडेशन द्वारा क्रिस्टल प्लाजा में महिला योगा सेशन का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्षा शेफाली गोयल ने बताया कि आज के रहन-सहन व खान-पान को देखते हुए स्वस्थ तन-मन की प्राप्ति के लिए योगा अत्यंत आवश्यक है। जिम ट्रेनर धीरज एवं प्रीतम ने योगा कराने के साथ ही मेडिटेशन और स्वास्थ्य के लिए डाइट चार्ट भी बताये एवं अन्य सभी कार्यों के साथ, दैनिक योगा को भी बराबर महत्त्व देते हुए, इसे जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।

’’योग की माया, निरोगी काया’’ के नारे के साथ योगा प्रारम्भ कराया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सेशन में निराली मोदी एवं विजया जी का पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान पिंकी सोनी, पूनम, भावना, सीमा जोशी, सोनू जैन, अंजू, मैना अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे एवं योगा का लाभ लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here