- Advertisement -
प्रतिकात्मक फोटो
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन शर्मा संवाददाता
करौली- करौली – हिडौंन मार्ग पर गुड़ला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें चार महिलाओ की मौत और 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मृतक महिलाओं की शिनाख्त करने में जुटी है। घायलों को जिला करौली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। स्थानीय पुलिस हादसे की जानकारी जुटाकर घायलों से घटनाक्रम और अन्य जानकारी जुटा रही है।
- Advertisement -


















































