काला महादेव मंदिर में हुई पार्थिव शिवलिंग पूजा

0
91
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विश्वजन कल्याणार्थ हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजा

महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में हुआ आयोजन

जयपुर ।  हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर काला महादेव मंदिर कनक घाटी ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी, महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में विश्वजन कल्याण हेतु श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर पार्थिव पूजन तीर्थों के जल, दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक कराया गया । 

21 विद्वानों की टीम ने सामूहिक पुजा, रुद्री पाठ करवाए । बीस लोगों की कार्यकर्त्ताओं की टीम ने आयोजन में व्यवस्था संभाली ।  प्रातः आठ बजे पूजन प्रारम्भ हुआ । सर्वप्रथम गणेश जी महाराज का आह्वान कर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया । घी, दूध, दही ,शहद और पंचामृत से अभिषेक किया गया । नाना प्रकार के फलों के रसों से पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया । इस अवसर पर विद्वान पंडितों के द्वारा मंडल पूजन कर भगवान की महाआरती की । यज्ञ मंडप में परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने देश में सुख समृद्धि की कामना की । संत महंतों के सानिध्य में महाआरती हुई । काला महादेव के रामेश्वरम की फूल बंगला झांकी सजाकर नाना प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया गया । डा. प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजा संपन्न करवाई । महाआरती मे घाट के बालाजी सुदर्शनाचार्य महाराज, महंत रामरज दास महाराज, महामण्डलेश्वर मनोहर दास महाराज, राज कुमार चतुर्वेदी, सुदिप तिवारी, आचार्य राजेश्वर, पंडित डा प्रशान्त शर्मा, कौशल नीम का थाना,कौशलेन्द्र,रमाकान्त, आशुतोष, संत महंतों शिरकत की । गोविंद देव जी मंदिर की ओर से आयोजन में पधारे संत महंतों का माला दुपट्टा प्रसाद शॉल ओढाकर सम्मानित किया ।

महिलाओं के द्वारा काला महादेव मंदिर से पार्थिव शिवलिंगों की शोभायात्रा निकाली गई । डा प्रशान्त शर्मा ने बताया श्रावण मास में हरियाली अमावस्या पर पार्थिव शिव का पूजन अभिषेक करने से भक्तों को पितृ दोष, कालसर्प दोष, व्यापार मे वृद्धी, सूख समृद्धि विशेष लाभ मिलेगा ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here