लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर – मनीष पारीक
नावा सिटी। नव पदस्थापित SDM दिव्या सोनी का आज नावां स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपाल तुंगर के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गया। स्वर्णकार समाज ने SDM सोनी को साफा पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट किया इस दौरान स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने SDM सोनी को माला पहना कर स्वागत किया। SDM सोनी ने स्वर्णकार समाज द्वारा किए गए स्वागत सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप लोगो द्वारा किये गए स्वागत सम्मान से मुझे कार्य करने में सबल प्रदान करेगा।
नावा शहर के लोगो की इस तरह से अधिकारी का सम्मान करना भी एक गोरवान्वित करने की बात है। मेरे द्वारा आम जनता के हितार्थ कार्यो के लिए सदैव तत्प्रता से रहने का प्रयास किया जाएगा। SDM दिव्या सोनी श्री डूंगरगढ़ से स्थानांतरित होकर नावा पदस्थापित हुई है। सोनी 2021 बेच की RAS अधिकारी है। इससे पूर्व सोनी ने आबकारी विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की है। इस दौरान नावा स्वर्णकार समाज के महिला पुरुष मोजूद रहे ।









































