कांग्रेस की नीमकाथाना में ‘‘संविधान बचाओ रैली’’ आयोजित

0
132
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में ‘‘संविधान बचाओ रैली’’ आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक  सुरेश मोदी, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  रमेश खण्डेलवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष  सुनीता गठाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ काम करेंगे तो नीमकाथाना में नगर पालिका व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस की ही विजय होगी जो कांग्रेस के झण्डे तले काम करेगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा उसके लिए हरसंभव मदद प्रदेश कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि विगत् 11 वर्षों से देश में भाजपा का शासन है और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी है लेकिन आमजन के हित में क्या कार्य हुआ यह प्रश्न पूछा जाना चाहिए। गत् एक वर्ष से तो प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी विदेश यात्राओं पर ही ज्यादा रहे हैं क्योंकि देश में लौटते ही आरएसएस और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विवाद  चन्द्रबाबू नायडू और  नीतिश कुमार का दबाव बन जाता है जिससे परेशान होकर पुनः विदेश चले जाते है और छोटे-छोटे देशों से मेडल पहन कर आ जाते है।

उन्होंने कहा कि 5 साल तक कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रही जिसके कार्यकाल में एक से बढ़कर एक जनहित के फैसले लिए गए, 25 लाख रुपये तक का निशुल्क ईलाज, सरकारी कर्मचारियों के लिए आरजीएचएस योजना लागू की जिसके तहत् निजी अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों को निशुल्क ईलाज, गरीब के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए 3737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए, 150 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को निशुल्क दी, 2000 यूनिट प्रतिमाह किसानों को निशुल्क दी, फूड पैकेट दिए, महिलाओं को निशुल्क मोबाईल दिए, एक करोड़ लोगों को वृद्धावस्था पेंशन देने का कार्य सरकार ने किया, उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश के छात्रों को 50 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप विदेश में पढ़ने के लिए दी, इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई और सबसे बड़ी बात तो नीमकाथाना को जिला बनाया व सीकर को संभाग बनाकर सौगात क्षेत्रवासियों को कांग्रेस सरकार ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद तो नीमकाथाना जिला भी गया और सीकर सम्भाग भी गया, यहां की नगर परिषद् भी गई, नगरपालिका सी ग्रेड की बना दी जो कि दर्शाता है कि यह सरकार ही सी ग्रेड की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ नकारात्मक कार्य करती है ।

 

गोविन्द डोटासरा ने कहा कि सब एकजुट होकर कार्य करें और विश्वास रखें कि हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ पार्टी की ओर से जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय की आवश्यकता है कि हम सबको एकजुटता के साथ जनता के बीच कार्य करते हुए देश को बचाना है, देश के लोकतंत्र को बचाना है और संविधान को बचाना है क्योंकि संविधान है तो लोकतंत्र है और लोकतंत्र है तो हमारा देश है। इसलिए सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आमजनता के बीच जाकर सुख, दुख में भागीदार बने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यों को उजागर करने का कार्य करें।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here