कारोई थाना एवं डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई,अवैध बजरी खनन करते 16 ट्रेक्टर सहित कई वाहन जब्त

0
110
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कारोई थाना एवं डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई बनास नदी से अवैध बजरी खनन , परिवहन करते हुए 16 ट्रेक्टर में ट्रोली, 03 जेसीबी, 01 लोडर जब्त एवं 14 व्यक्ति गिरफ्‌तार 

गुरला /कारोई/भीलवाड़ा:-पुलिस अधीक्षक भीलवाडा धर्मेन्द्रसिह यादव आईपीएस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, सहाडा रोशन पटेल आरपीएस के निर्देशन व वृताधिकारी महोदय गंगापुर हरजीराम चौधरी आरपीएस के निकटतम सुपरवीजन में अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह राठौड उनि पुलिस थाना कारोई व जाप्ता मय डीएसटी टीम भीलवाडा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए बनास नदी से अवैध बजरी खनन/परिवहन करते हुए 16 ट्रेक्टर मय ट्रोली, 03 जेसीबी, 01 लोडर जब्त एवं 14 व्यक्ति गिरफ्तार।

दौलपुरा व तगडिया गांव के पास बनास नदी पर अवैध खनन पर कार्रवाई

कारोई थाना क्षेत्र में ग्राम दौलपुरा एवं तगडिया के पास बनास नदी मे बडी मात्रा मे अवैध बजरी खनन / परिवहन हो रहा है मौके पर बहुत से ट्रेक्टर ट्रोलीयो मे जेसीबी से अवैध बजरी भरी जा रही है। जिस मन थानाधिकारी द्वारा मय जाप्ता एवं डीएसटी टीम भीलवाडा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कड़ी मेहनत व लगन से बनास नदी से अवैध बजरी खनन/परिवहन करते हुए 16 ट्रेक्टर मय ट्रोली, 03 जेसीबी, 01 लोडर जब्त एवं 14 व्यक्ति गिरफ्तार किया जाकर धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

2 करोड़ 27 लाख रुपए के वाहन जब्त सामग्री

16 ट्रेक्टर मय ट्रोली (किमत 01 करोड 12 लाख रूपये), 03 जेसीबी (किमत 1 करोड 05 लाख रूपये) 01 लोडर (किमत 10 लाख रूपये) कुल- किमत 02 करोड 27 लाख रूपये के वाहन जब्त ।

इन 14 लोगों की गिरफ्तार हुई

रोशन लाल पिता भैरू लाल जाति कालबेलिया उम्र 20 साल निवासी लुकडी नेवरीया थाना राशमी जिला चितौडगढ गोपाल लाल पिता रतन लाल गुर्जर उम्र 21 साल निवासी दौलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा राजु लाल पिता कैलाश कालबेलिया उम्र 20 साल निवासी नौगावां खेडा थाना पुर जिला भीलवाडा सांवरमल पिता हर लाल बैरवा उम्र 30 साल निवासी दौलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा राजु लाल पिता शंकर लाल भील उम्र 25 साल निवासी सालरीया खेडा जागदरी थाना कारोई जिला भीलवाडा मुकेश पिता लादु लाल भील उम्र 20 साल निवासी मोमी थाना कारोई जिला भीलवाडा भगवान लाल पिता भुरा लाल भील उम्र 42 साल निवासी गुरजनिया थाना राशमी जिला चितोडगढ शंकर लाल पिता उदयलाल जी भील उम्र 40 साल निवासी पंहुना थाना राशमी जिला चितोडगढ पप्पु लाल पिता शंकर लाल भील निवासी दौलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा कन्हैयालाल पिता रामेश्वर लाल खारोल निवासी खारोलिया खेडा पुर सुरेश उर्फ दुर्गेश लाल पिता राधेश्याम कंजर निवासी खारोलिया खेडा थाना पुर उदय लाल भील पिता तेजा लाल जाति भील उम्र 19 साल निवासी सालरिया का खेडा रमेश भील पिता हीरा लाल जाति निवासी सालरिया का खेडा श्याम लाल पिता रतन कंजर जाति कंजर निवासी चोयला का खेडा निवासी मंगरोप जिला भीलवाड़ा ।

गठित थाना पुलिस टीम कारोई डीएसटी टीम जाप्ता भीलवाड़ा की संयुक्त टीम

सुरेन्द्रसिह राठौड उनि एसएचओ पुलिस थाना कारोई जिला भीलवाडा
मुकेश कुमार दिनेश कुमार अनिल
विक्रम हेमेन्द्रसिह राजपाल नरेन्द्रसिह अशोक कुमार दिनेश रामचन्द्र मुकेश विजेन्द्रसिह योगेन्द्र रामकिशोर कालुराम धायल घीसुलाल राकेश कन्हैयालाल पवनकुमार गोपाल बनवारी शंकरलाल असलम सम्मिलित ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here