सीकर दौरे पर आएं यूएचडी मंत्री झाबर सिंह खर्रा को जाट समाज ने सौंपा ज्ञापन

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सरकारी भूमि को बचाने की उठाई मांग

योगेश ऋषिका
सीकर। सीकर जिले के दौरे पर आए राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा को आज जाट समाज की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जाट समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी भूमि, मंदिर भूमि एवं किसान हितों की रक्षा हेतु दिया गया, जिसमें भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
मंत्री झाबर सिंह लक्ष्मणगढ़ के पूर्व विधायक के.डी. बाबर के निवास पर पहुंचे थे, जहां जाट समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। समाज के कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि सीकर जिले में एक भू-माफिया गिरोह सक्रिय है, जो न केवल किसानों की भूमि, बल्कि मंदिरों एवं सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा करने के प्रयास कर रहा है।

ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया कि एस.के. अस्पताल से संबंधित एक मामले में डॉक्टर के पीएम निवास की भूमि को भी षड्यंत्रपूर्वक कब्जाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पूर्व में जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया गया था। जाट समाज ने मंत्री से अपील की कि इस तरह के भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
ज्ञापन सौंपने वालों में वीर सेवा संस्थान के संरक्षक सावरमल मुवाल, जाट समाज के संरक्षक नरेंद्र घायल,अभिनव जाखड़, पूर्व विधायक के.डी. बाबर, श्रवण जी कालेर, राज कुमार जी महला तहसीलदार  गोविंद राम बगड़िया संजय खीचड़ गुलज़ारी बराल सहित जाट समाज के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। जाट समाज की ओर से कहा गया कि वे भूमि एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव सजग एवं संघर्षरत रहेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here