विद्या कॉलेज के 3 विद्यार्थियों का हुआ सूचना सहायक भर्ती में चयन

0
188
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के पालड़ी स्थित विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज के तीन मेधावी विद्यार्थियों शबनम बानू कुरैशी, रमेश शर्मा, नितिन कुमार हरगन का चयन सहायक भर्ती 2023 में अंतिम रूप से हुआ है। इन विद्यार्थियों ने कठोर प्रतिस्पर्धा और कई चरणों की चयन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पार कर यह उपलब्धि हासिल की है।

यह सफलता न केवल उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि कॉलेज द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन, शिक्षण स्तर और प्रेरणादायक वातावरण की भी सशक्त झलक प्रस्तुत करती है। कॉलेज डायरेक्टर गीता चौधरी, डॉ अशोक चौधरी प्रिंसिपल डॉ जसवंत सिंह चौहान एवं कॉलेज परिवार की ओर से इन सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here