सड़क सुरक्षा सप्ताह 9 अगस्त से ,स्टूडेंटस को दी यातायात नियमों की जानकारी

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। लायन्स क्लब भरतपुर सेंचुरी के तत्वाधान में एवम बाबा सुग्रीव विद्यापीठ के सौजन्य से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग की एईएन सुमन एंचरा ने जानकारी देते हुए बताया है की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समस्त राजस्थान में 9 अगस्त से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा।  29 अगस्त को इस संबंध में भरतपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा।  इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी । विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की सड़क पर बनाए गए संकेत किसी न किसी चेतावनी है ,या निर्देश के संकेत होते हैं, जिन्हें समझ कर हम सड़क पर सुरक्षित परिवहन कर सकते हैं, सड़क पर बने हुए यह संकेत न केवल वाहन चालकों के लिए बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी चेतावनी एवं सावधानी बरतने के निर्देश होते है ।

लायंस क्लब भरतपुर सेंचुरी की अध्यक्ष डॉ रंजना तिवारी ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों को जानकारी दी।   इस अवसर पर लायंस क्लब भरतपुर सेंचुरी के चार्टड प्रेसिडेंट एडवोकेट श्रीनाथ शर्मा कोषाध्यक्ष, विमला शर्मा ,सचिव चंद्रेश भृगु, लाइन हरिचरन शर्मा लॉयन प्रहलाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here