चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार के चिकित्सकों को दिए निर्देश

0
124
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने मानसून की तैयारियों के संबंध में गुलाबपुरा व हुरड़ा स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) जिले वासियों को मानसून के दौरान समय पर सुलभ, सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. पी. गोस्वामी द्वारा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाबपुरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थानों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार सामग्री, तथा संसाधनों की स्थिति का गहन जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए।

डॉ. गोस्वामी ने गुलाबपुरा सीएचसी में निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, जननी वार्ड, सामान्य वार्ड, ऑपरेशन थिएटर तथा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, समस्त विभागों में स्वास्थ्य संबंधी प्रचार सामग्री उचित स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। ऑपरेशन थिएटर को शीघ्र फंक्शनल करते हुए वहां सिजेरियन डिलीवरी शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए ताकि स्थानीय महिलाओं को बेहतर प्रसव सेवाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पीएमएसएमए अभियान का निरीक्षण कर दिये निर्देश-

इस दौरान सीएमएचओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को दी जा रही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का भी अवलोकन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here