लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड अधिकारी उनियारा ने क्षेत्रीय वन अधिकारी उनियारा के शिविरों मे अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी को जारी नोटिस में कहा गया है कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर के दौरान पंचायत स्तर पर सभी विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहकर जन समस्याओं के निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया था।
लेकिन क्षेत्रीय वन अधिकारी उनियारा ककोड़ एवं,पचाला पंचायत सहित अधिकांश शिविरों मेंअनुपस्थित रहे।इस आशय की रिपोर्ट शिविर प्रभारी तहसीलदार उनियारा प्रवीण सैनी एवं अलीगढ़ तहसीलदार काजल मीणा द्वारा उपखंड अधिकारी को भेजी गई।इस पर उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा संचालित आमजन महत्वाकांक्षी योजना को गभ्भीरता से नहीं लेने तथा अनुपस्थित रहने के लिए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर अपना जवाब देने को कहा है।













































