लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 जून से 9 जुलाई तक ग्रामीणों की विभिन्न सरकारी विभागों की समस्याओं के निराकरण के लिए पंडित दिनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे ।अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार 24 जून को उपखंड क्षेत्र की बिलोता एवं कुंदेर ,25 को आमली एवं मोहम्मद गढ़,26 को हैदरिपुरा,बनेठा,एवं धिकोलिया 27 को देवली एवं खोल्या 28 को अलीगढ़ एवं झुण्डवा 30 जून को मोहम्मद पुरा ।
इसी प्रकार 1 जुलाई को पाटोली,सुन्थड़ा एवं बालिथल 2 को सोप, रूपपुरा एवं खेलनियाँ 3 को पचाला एवं ककोड़ 4 को पाएगा एवं खातोली 5 को चौरू एवं गोठड़ा 7 को रिजोदा एवं रूपवास 8 को उखलाना एवं पलाई तथा 9 जुलाई को मंडावरा एवं सुरेली पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे ।उक्त शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, ऊर्जा ,जलदायविभाग, जलसंसाधन विभाग, कृषि,वन विभाग, खाद्य विभाग, चिकित्सा , पशुपालन, जनजाति क्षेत्रीय विभाग, शिक्षा उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन, तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद रहकर उनके विभागों से सम्बंधित ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे ।



















































