सड़क पार कर रही वृद्धा को टेंपो ने मारी टक्कर, मौत

0
172
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर से वीरेंद्र रावतकी रिपोर्ट

धौलपुर। शुक्रवार शाम शहर के सदर थाने के पास एक वृद्धा को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रामबेटी (उम्र लगभग 75 वर्ष) पत्नी रामबाबू जाटव, निवासी गौरव कॉलोनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामबेटी शुक्रवार शाम को घर का सामान लेने निकली थीं और सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रहे टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शनिवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर सौंप दिया। पुलिस ने प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here