लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राजस्थान विद्यालय सहायक पंचायत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एक सहायक पंचायत की असामयिक निधन पर संघ की ओर से सदस्यों ने उसके पगड़ी दस्तूर में 28 हजार की राशि देकर संविदा कर्मी परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है एवं संघ के संयुक्त तत्वावधान में मृतक आश्रित के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने के लिए प्रयास करने काआश्वासन दिया है। राजस्थान विद्यालय सहायक पंचायत शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि गत दिनों संविदा कर्मी पंचायत शिक्षक घनश्याम मीणा निवासी रमजान गंज तहसील उनियारा की असामयिक मौत हो गई थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण एवं कोई भी बड़ा व्यक्ति कमाने वाला नहीं होने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
संघ के सभी सदस्यों से सहायता राशि एकत्र कर 28 हजार रुपए की राशि इकत्र की गई। जिसे पगड़ी दस्तूर की रस्म के कार्यक्रम में पहुंचकर संघ की तरफ से सहायता राशि 28551 रूपये मृतक के परिजनों एवं पुत्र को सौंपी गई ।साथ ही परिवार के आश्रितों में से एक सदस्य को संविदा पर अनुकम्पा नियुक्ति दिलवाने के प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान संघ जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष उनियारा आशाराम मीणा, देशराज मीणा, प्रेमराज चौधरी, कमलेश सैनी, संजय सैंन, रामस्वरूप सैनी, शंकर लाल योगी, ज़फ़र खान, हरसहाय मीणा, भवानी शंकर चौधरी, कैलाश मीणा, आत्मा राम मीणा ,शोभाग गुर्जर, कमलेश चंदेल, निर्मल शर्मा, सहित अन्य पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक उपस्थित थे।













































