कार में जिंदा जला डॅा. विनोद मीणा, भुसावर में था सेवारत!

0
176
- Advertisement -

भुसावर -भरतपुर से राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट

लोक टुडे न्युज नेटवर्क

खबर भरतपुर के भुसावर से यहां एक कार में युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई । गाड़ी के नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॅा. विनोद मीणा के रुप में हुई है। घटना भुसावर में वैर भुसावर सड़क मार्ग की है। सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग की लपटें देखकर लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की । फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची,  आग पर काबू किया लेकिन तब तक डॅा. विनोद कार में ही जिंदा जल चुके थे। पुलिस भी मौके पर  पहुंच गई थी।

लेकिन अभी पुलिस भी इस नतीजे पर नहीं पहुंची की आखिर डॅा विनोद  की सड़क किनारे सलीके से खड़ी है, इसमें आग कैसे लगी। क्योंकि कार दुर्घटनाग्रस्त तो नहीं हुई है।  इस घटना से सब सकते में हैं। आखिर इलाके का डॅाक्टर जो हादसे का शिकार हो गया। डॅा.  हादसे का शिकार हुए है किसी ने उन्हें जिंदा जलाया है ,फिर  खुद ने ही आत्मदाह किया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है। लेकिन भुसावर में दिन में घडटे इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here