चोरों ने सथाना में बीती रात चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

0
254
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द से गौतम शर्मा

राजसमन्द जिले के कांकरोली थाने के ग्राम पंचायत भाटोली के सथाना गांव में बीती रात को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात में चार घरों के घुसकर लाखों के जेवरात एवं नकदी चुरा ले गए। गांव के देवीलाल अहीर के घर में चोर घुसे जंहा से उनके पत्नी सरजू बाई, पुत्रवधु व परिवार के सदस्यों के लगभग बीस तोला जेवराती सोने के आभूषण, लगभग 4 किलो चांदी की रकमें एवं पचास हजार रुपये नकद चुरा ले गए। वंही गांव के गोपाल विजयवर्गीय की दुकान से 2हजार रुपये की परचूनी सिक्के व लगभग 20 हजार रुपये के किराना सामान चुरा लिए। इसी तरह कैलाश पिता बंशीलाल अहीर के घर से लगभग 6हजार रुपये नकद व पहनने के कपड़े भी चुरा लिए। एक ही रात में इतने घरों से चोरी होने से पूरे गांव में भय का माहौल हो गया। ग्रामीणों में भय फैल गया एवं पीड़ितों ने पुलिस से से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here