ई मित्र कियोस्क व आधार सेंटरों का औचक निरीक्षण,एक कियोस्क पर कार्यवाही

0
121
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनीष पारीक

नावां सिटी। शहर में शुक्रवार को सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग डीडवाना कुचामन जिला टीम द्वारा शहरी क्षेत्र के ई-मित्र एवं आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। शिवराज सोनी, एनालिस्ट-कम-प्रौग्रामर (उप निदेशक) सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग डीडवाना कुचामन के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय आईटी टीम सदस्य प्रोग्रामर कैलाशचन्द कुमावत,प्रोग्रामर पवन कुमावत, सहायक प्रोग्रामर राजाराम स्वामी,सूचना सहायक सुखराम चौधरी ने शहरी क्षेत्र के ई-मित्र एवं आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सभी ई-मित्र द्वारा उपभोक्ताओं को टोकन प्रिंण्टेड रसीद, निर्धारित रेट लिस्ट, को ब्राण्डेड बैनर, ई-मित्र कियोस्क प्रमाण पत्र, निरीक्षण एवं सुझाव पुस्तिका व समय समय पर जारी विभागिय निर्देशों की पालना और ई-मित्र सेवाएं देने के लिए निर्धारित दर के संबंध में जांच की गई ।

नावां शहर के कियोस्क मारवाल ई-मित्र पर जांच में अवैद्य वसुली पाई गई जिस पर कार्यवाही करते हुये विभागिय नियमानुसार कियोस्क पर पेनल्टी एवं सस्पेंड करने की कार्यवाही की गई। आईटी विभाग की टीम ने सभी उपभोक्ताओ व आम जन से आव्हान किया कि ई मित्र से कार्य करवाने के बाद उनसे टोकन की प्रिण्ट रसीद लेनी चाहिए ताकि ई मित्र धारको के द्वारा अवैध वसुली को रोका जा सके। ई मित्र धारकों को आगाह करते हुए हिदायत दी कि सभी ई मित्र धारकों द्वारा विभागिय नियमो का पालन किया जाए, यदि ऐसा किसी भी ई मित्र धारक के द्वारा नियमो का पालन नही किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागिय कार्यवाही कि जावेगी। ई मित्र कियोस्क पर कार्यवाही की सूचना मिलते ही शहर के कई ई मित्र धारक अपने किस्योक बन्द कर नो दो ग्यारह हो गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here