रामप्रकाश तोषनीवाल चौरिटेबल ट्रस्ट के हर हर गंगे-घर घर गंगे प्रकल्प का शुभारंभ

0
146
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

1200 बोतल की वितरित

आगामी दिनों में शहर में दो-तीन जगह और नियमित रूप से गंगाजल वितरण केंद्र की होगी स्थापना

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लायन्स क्लब के तत्वावधान में राम प्रकाश तोषनीवाल चौरिटेबल ट्रस्ट के सानिध्य में हर हर गंगे – घर घर गंगे प्रकल्प के तहत निर्जला एकाद्शी पर्व 6 जून शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे जिला काराग्रह के सामने आरएसईबी ऑफिस के अंदर स्थित ग्यारस माता मंदिर में नियमित रूप से गंगाजल वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमे 1200 गंगाजल की बोतल वितरित की गई। राम प्रकाश तोषनीवाल चौरिटेबल ट्रस्ट चौयरमेन व पीडीजी लायन दिलीप कुमार तोषनीवाल ने बताया की हर हर गंगे-घर घर गंगे प्रकल्प के तहत नियमित गंगाजल वितरण केंद्र का शुभारंभ महामंडलेश्वर हंसाराम उदासीन, गो भक्त व शहर विधायक अशोक कोठारी, ग्यारस माता मन्दिर मंहत जमनालाल द्वारा किया गया। तोषनीवाल ने बताया है कि आगामी दिनों में भीलवाड़ा शहर में दो-तीन जगह और चिन्हित करके नियमित रूप से गंगाजल वितरण केंद्र की स्थापना की जाएगी। जिससे सभी भक्त एवं श्रद्धालुओं को भगवान की पूजा अर्चना में गंगाजल मिल सके। इस दौरान लायन आरपी बलदवा, भानु जैन गिरीश गाँधी, अनिता आर्य, मधु तोषनीवाल, अनिल गग्गड, निर्मल गोखरू, केसी अजमेरा, लायन सम्पत माहेश्वरी संदीप कोगटा, मंजू कंवर, कैलाश डाड, गजानन्द बजाज, कैलाश सोनी, अनुप माहेश्वरी, अनिमेश माहेश्वरी, खुशबु माहेश्वरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here