लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर मनीष पारीक
डिडवाना। जिले के नावां शहर में आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर लोगो ने बढ़चढ़ कर धर्म पुण्य किया और दान देकर पुण्य कमाया। हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यक्रमों व सेवा कार्यों के लिए सेवादार हमेशा तत्पर रहते हैं,आज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर की सामाजिक संस्थाओ व दुकानदारों द्वारा शहर के मुख्य बस स्टैंड,नगरपालिका के मुख्य द्वार पर, साम्भर चौराहा, गर्ल्स स्कूल चौराहा व शहर के विभिन्न स्थानों पर कही ठंडा शीतल मिल्क रोज, कही ठंडी लस्सी तो कही शर्बत पिला कर पुण्य कमाया । सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों मैं सफर करने वाले यात्रियों को मिल्क रोज,शर्बत,लस्सी पिलाई गई।
वही सामाजिक सेवा कार्यो में अग्रणी रहने वाली नर्बदेश्वर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष ग्रीष्म ऋतु में रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने का आयोजन करती है और सामाजिक कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है। इस दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं व दुकानदारों द्वारा लगाए गए शीतल पेय, शर्बत, मिल्क रोज,लस्सी के स्टालों पर रहागीरो, दुकानदारों को शरबत पिलाया गया । इस मौके पर संस्थापक भागीरथ गुर्जर, दौलत कुमावत, सुरेश गुर्जर, अश्वनी दाधीच, महेंद्र पारीक, उत्तम कुमावत, मुकेश कुमावत, राकेश नोखवाल, दीपेंद्र सिंह, गिरधारी लाल गुर्जर, सीताराम माचिवाल, बंटी सोडाणी, मोनू सैनी, हरीश सैनी आदि मोजूद रहे।











































