लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त,प्रकरण दर्ज,चालक फरार
ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर। पीसांगन पुलिस ने रतनगढ़ में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन विभाग अजमेर को सूचना भिजवाई। दौराने कार्रवाई ट्रैक्टर चालक मौका पाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मौका स्थल से ट्रैक्टर ट्रॉली को सुरक्षार्थ थाने लाकर खड़ा करवाते हुए। मालखाना इंचार्ज के सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज कर फरार टैक्टर चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक कार्रवाई के दौरान उनके अलावा एएसआई सुरेंद्र कुमार,हैड कांस्टेबल गुलाबराम नराधनिया,कांस्टेबल रामाकिशन भांबू,शोबाराम जाखड़,राजेंद्र थांकण,महेंद्र कुमावत,कैलाश उड़द व जगदीश प्रसाद को सामने से बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई नजर आई। जिसको हाथ का इशारा कर रूकवाकर जब चालक से ट्रॉली में भरी बजरी का रवन्ना व दस्तावेज मांगे जाने पर ट्रैक्टर चालक बजरी के दस्तावेज व रवन्ना पेश नहीं कर पाया। इस पर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने लाते हुए। प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन विभाग अजमेर को सूचना भिजवाई। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि जब पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई में मशगूल थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौक़ा पाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।















































