डॅा. किरोड़ी मीना ने पकड़ा नकली खाद डीएपी,एससपी, बोले किसानों के साथ धोखा !

0
421
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। कृषि मंत्री डॅा. किरोड़ी लाल मीणा आज एक बार फिर फॅाम में नजर आए। डॅा. मीणा ने  आज उदयपुर कला किशनगढ़ में छापे मार कर किसानों को सप्लाई हो रहे नकली डीएपी, एससपी और बड़ी मात्रा में जिप्सम पकड़ा। वे सीधे गोदाम पर पहुंचे और वहां ट्रकों में सप्लाई के लिए भेजे जा रहे नकली खाद को पकड़ा।

इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॅा. किरोड़ी लाल मीणा के इस छापेमार कार्रवाई से अन्य दूसरे नकली नकली- खाद बीज बेचने भाग छूटे। मीणा ने कहा की बेचारा किसान एक फसल के लिए कितनी मेहनत करता है। उसे जब  डीएपी , एसएसपी  ही नकली मिलेगा तो उससे उपज क्या होगी।

किसानो के साथ धोखा

डॅा. किरोड़ी मीना ने कहा की अधिकारियों की मिली भगत से किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। सरकार में बैठे अधिकारियों को भी मीणा ने लताड़ पिलाई। साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here