गर्मी में बढ़ते तापमान से दो नमक रिफाइनरियों में लगी बॉयलर फटने से भीषण आग

0
789
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनीष पारीक की रिपोर्ट

दो नमक रिफाइनरियों में लगी बॉयलर फटने से भीषण आग

नावां शहर में दो नमक रिफाइनरियों, महावीर नमक उद्योग नावां और वाईब्रेंड ग्लोबल साल्ट राजास में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह बढ़ते तापमान के कारण नमक पिसाई मशीन में लगे बॉयलर फटना बताया जा रहा है।

फायरबिग्रेड व टेंकरो की मदद से आग पर काबू

महावीर नमक उद्योग नावां में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। कुछ समय बाद वाईब्रेंड ग्लोबल साल्ट राजास में भी आग लग गई, जिस पर फायर ब्रिगेड और टैंकरों की मदद से काबू पाया गया।

लाखो रुपये की मशीनरी जलकर हुई नष्ट

इस घटना में लाखों रुपये की मशीनरी जलकर नष्ट हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। नावां पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग का धुआं दूर तक शहर में देखा गया।

भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के चलते लगी आग

भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के चलते दोनो जगहों पर रिफायनरी में आग लगी है। ऐसी घटनाएं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा की कमी को उजागर करती हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here