वनाई स्कूल के छात्रो को डेंगू दिवस पर शपथ दिलाई गई 

0
327
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के उमावि वनाई में शुक्रवार को डेंगू दिवस पर स्कुली छात्रो को शपथ दिलाई गई। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गणेश कुमावत ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को डेंगू दिवस पर बनाई हॉस्पिटल की नर्स रीना धानका द्वारा ने शपथ दिलाई की घरों के कूलर, टंकी, परिंडे, फ्रीज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को रगड़कर साफ करूंगा। छत पर रखें कबाड़ को हटाएंगे, घरों के आसपास पानी को एकत्रित नहीं होने देंगे।, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया नियंत्रण में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। एन बी वी डी सी पी कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस आयोजित किया जाता है।

डेंगू दिवस की थीम देखें, साफ करें, ढकें डेंगू को हराने के उपाय करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेन्द्र कुमार सोलंकी, गिरीश कुमार पालीवाल, परमानन्द मीणा, राजेश खण्डेलवाल, मुकेश कुमार रेगर, राकेश कुमार, हिम्मत सालवी,, उदय लाल पालीवाल, चेतन गुप्ता, जवाहर चौधरी, दीपक व्यास, नारायण लाल, शंभु सिंह राठौड़, धर्मेश सियाल, मनीष पालीवाल, चित्रा बडगुर्जर, कल्पना सजवान, उषा राव, मंजु श्रोत्रिय, रीना धानका आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here