ब्लड डोनेशन कर दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि

0
300
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे

धौलपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 27 निर्दोश पर्यटकों की जान चली जाने के बाद देश भर में जगह जगह श्रद्धाजंलि दी जा रही हैं। इस आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए धौलपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी.रक्तदान शिविर का उद्देश्य न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना था,बल्कि ज़रूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी था। शिविर में अभी तक 60 यूनिट रक्तदान हो चुका हैं और शिविर शाम तक जारी रहेगा।


जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ.विजय सिंह और ब्लड बैंक प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी हमले में 27 पर्यटक शहीद हुए थे। उन वीरों की याद में आज का रक्तदान शिविर समर्पित है। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला करना बेहद निंदनीय और कायरतापूर्ण हरकत है। शिविर में युवाओं के साथ-साथ कई समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here