लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
योगेश ऋषिका
सीकर। महावीर वीरा इंटरनेशनल इकाई के द्वारा अनोखी पहल की गई। गढ़ परिसर सीकर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में किन्नर समाज का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया।जिसमें माही शेखावत, सौमिया का स्वागत व सम्मान किया गया।वीरा इकाई की अध्यक्ष सन्नू मोदी , कोषाध्यक्ष शिवानी तिवाड़ी ,सचिव किरण खेतान, आशा कनोदिया,अरुणा जांगिड़, पूजा चौधरी संगीता खेतान इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही।शिवानी तिवाड़ी ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों के बारे में बताया और कहा कि उनके अधिकारों के लिए कानून के तहत जो प्रावधान है जैसा कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता), अनुच्छेद 15 (भेदभाव न करना), अनुच्छेद 16 (सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर), अनुच्छेद 19(1)(ए) (स्वतंत्र अभिव्यक्ति का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) के तहत मौलिक अधिकारों के हकदार हैं यह सब उनको मिलनी चाहिए अगर नहीं मिले तो हम सभी बहने मिलकर उनके लिए आवाज उठाएगी।अध्यक्ष सानु मोदी ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत हम बेटियों और महिलाओं पर कोई भी अत्याचार नहीं सहेंगे अगर बहन बेटियों पर अत्याचार हुआ तो उनके लिए हम सब बहनें मिलकर आवाज उठाएगी।



















































