जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0
148
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्यौहार-जिला कलक्टर

सेमारी सलुम्बर(बीएल जोशी)। जिले में आगामी त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में जिला कलक्टर ने शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में मनाए जाने वाले प्रत्येक त्यौहार पर पूर्ण शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन सहित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों एवं जिलेवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों द्वारा विविध प्रकार के त्यौहार मनाये जायेगें। इसी क्रम में होलिका दहन,धूलण्डी,चेटीचण्ड पर निकलने वाले जूलूस एवं हिन्दू नववर्ष पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा,इदुलफितर (चांद से),रामनवमी,महावीर जयती,महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती,परशुराम जयंती, इत्यादि पर्वो को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों का दायित्व है कि वे सजग रहकर शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी अनैतिक घटना की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाप्ते की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया तथा त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शांति समिति की बैठक में शामिल होने आए सदस्यो ने प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिया।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, एसडीम शान्ति लाल जैन, तहसीलदार मयूर शर्मा, आयुक्त गणपत लाल खटीक, सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार,पीआरओ पुष्पक मीणा,एक्सईन महेश मीणा सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleजिला कलेक्टर रहे जिले के दौरे पर
Next articleअतिरिक्त जिला कलक्टर ने सेमारी में की जनसुनवाई
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here